लखनऊ। राजधानी में भीषण गर्मी और तपिश के बीच उमस की भी एंट्री हो गई है। हाल ये है कि धूप जला रही है तो उमस के बीच बह रहा पसीना जले पर नमक का काम कर रहा है। शुक्रवार दिन भर उमस भरी गर्म पुरवा हवाएं चलीं। इससे पारे में हल्की गिरावट तो आई लेकिन गर्मी की तकलीफ पहले की तुलना में ज्यादा महसूस हुई। उमस भरी गर्मी ने लोगों को पूरे दिन बेचैन किए रखा। रात भी अब सामान्य से ज्यादा गर्म होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगली तीन रात तपिश से भरी हो सकती हैं। साथ ही सोमवार से लू चलने की चेतावनी भी जारी की है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में तपिश के साथ पुरवा हवाएं चल रही हैं। इससे वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस से ज्यादा ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को गर्मी के कारण सूनी सड़कें और धूप से बचते लोग। - फोटो : अमर उजाला