फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा की फोटो एडिट कर वायरल की

Mon, 26 May 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छात्रा की फोटो एडिट कर वायरल की
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना निवासी महिला ने दो छात्रों (नाबालिग) पर उनकी बेटी की फोटो व वीडियो एडिट कर आपत्तिजनक बनाने और इंस्टाग्राम की फेक आईडी पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। मामले में शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक उनकी 16 वर्षीय बेटी 11वीं में पढ़ती है। बीते वर्ष बेटी दसवीं की कोचिंग करती थी। वहां दो छात्रों से दोस्ती हो गई थी। दोनों ने बेटी के साथ कुछ फोटो ली थीं। इस आधार पर एक छात्र बेटी पर मिलने का दबाव बना रहा था। फोटो की बात घर पर बताने की धमकी देता था। बात न करने पर दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर बेटी को आपत्तिजनक मेसेज भेजते थे। मानसिक रूप से प्रताड़ित बेटी की दसवीं की परीक्षा खराब हो गई।

महिला ने बताया कि 18 मई को बेटी ने अपना मोबाइल नंबर और सारे सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए। इस पर आरोपियों ने एक घंटे के बाद इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और फोटो व वीडियो पोस्ट कर दीं। उस आईडी पर बेटी के स्कूल के दोस्त और शिक्षक भी जुड़े हुए थे। मामले की जानकारी उन्हें बेटी की दोस्त ने दी। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें