छात्रा ने नोट में लिखा ...वह जान देने जा रही हैं। इसका जिम्मेदार कोई नहीं
लखनऊ। केजीएमयू में एमडी मेडिसिन की छात्रा के आत्महत्या के प्रयास के बाद उसके परिजन कानपुर से लखनऊ पहुंचे। परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी ली। उधर, इस घटना से केजीएमयू प्रशासन भी हैरान है। छात्रा ने नोट में लिखा है कि वह जान देने जा रही हैं। इसका जिम्मेदार कोई नहीं है। मेरा अच्छा डॉक्टर बन पाना संभव नहीं हो पा रहा है।
छात्रा के साथियों ने बताया कि वह कुछ दिन से परेशान दिख रही थीं। संभवत: पढ़ाई से भी संतुष्ट नहीं हैं। आईसीयू में ड्यूटी के दौरान मरीजों की मौत होने पर वह दुखी हो जाती हैं। अक्सर कहती रहती थीं कि ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा जब मैं किसी की जान न बचा सकूं। वह लोगों की तकलीफ देखकर भावुक हो जाती हैं। नोट में भी छात्रा ने खुद को उम्मीदों पर खरा न उतरने की बात लिखी है। माना जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई और काम के दबाव की वजह से अवसाद में हैं। छात्रा ने लिखा है कि मुझे ये जगह पसंद है... यहां अच्छा लगता था। लेकिन धीरे धीरे राह कठिन होती गई।