फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा ने मिशन शक्ति को बताई आपबीती, पिता के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Sat, 20 Dec 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में स्थित स्कूल में मिशन शक्ति की टीम छात्राओं को जागरूक करने पहुंची। छात्राओं से संवाद के दौरान मिशन शक्ति टीम ने बताया कि वह पुलिस को अपना दोस्त समझें और खुलकर अपनी बात साझा करें। यह सुनकर एक छात्रा ने आपबीती सुनाई और पिता पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रा की शिकायत पर जानकीपुरम थाने में छात्रा के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन



छात्रा का कहना है कि उसके पिता का दवा और ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। वर्ष 2002 में उसके पिता की शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसके पिता की दूसरी महिला के साथ नजदीकियां हो गईं। इसकी जानकारी होने पर छात्रा और उसकी मां ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने छात्रा की मां की पिटाई कर दी। यही नहीं, छात्रा से मोबाइल फोन भी छीन लिया। छात्रा का कहना है कि पिता ने उसके बाहर जाने पर रोक लगा दिया। पूरे घर में कैमरे से निगरानी शुरू कर दी। आरोप है कि रात में वह उसके ऊपर पैर रखकर सोते हैं और शरीर को लेकर टिप्पणी करते हैं। आरोपी ने अपनी मां के साथ भी मारपीट की। बात नहीं मानने पर छात्रा और उसकी मां को घर से निकालने और राशन-पानी बंद कर देने की धमकी भी दी।
छात्रा का कहना है कि वह पुलिस पर विश्वास कर के शिकायत कर रही है। इसकी जानकारी जब उसके पिता को होगी तो वह उसे प्रताड़ित करेंगे। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन किए जाएंगे। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें