लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा अनामिका की मौत के मामले में विवि प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए शोक संवेदना जताई है। प्रशासन के अनुसार यशोधरा हॉस्टल में रहने वाली अनामिका 20 अप्रैल को बुखार से पीड़ित थी। इसकी सूचना मिलने पर उसे परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दवा दी। इसके बाद वह अभिभावक के साथ गृह नगर वाराणसी घर चली गई थी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास की मेस के भोजन की खराब गुणवत्ता या फूड पॉइजनिंग की आशंका को सिरे से खारिज किया है। पदाधिकारियों का कहना है कि 20 अप्रैल के बाद अब तक किसी भी विद्यार्थी ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह आरोप भी लगाया कि कुछ छात्र संगठन विश्वविद्यालय का माहौल खराब करने और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
उधर, मामले को लेकर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) व हॉस्टल वार्डन को हटाने की मांग पर अड़े रहे।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।
प्रदर्शन करते बीबीएयू के विद्यार्थी।