फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महावीर पार्क में पुनर्स्थापित होगी भगवान महावीर की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा डालीगंज स्थित महावीर स्वामी पार्क में दो अप्रैल को पुनर्स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा को 17 अगस्त 2012 को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी थी।
विज्ञापन

अब अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद उत्तर प्रदेश प्रांत ने शासन-प्रशासन से अनुमति लेकर प्रतिमा को उसके प्राचीन स्वरूप में वापस लाने का बीड़ा उठाया है। मंगलवार को मकराना राजस्थान से विशेष कारीगरों को बुलाकर मूर्ति की मरम्मत कराई गई। दो अप्रैल को इसे डालीगंज पुल के निकट महावीर पार्क में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, विधायक नीरज बोरा, अयोध्या से पधारे रविंद्र कीर्ति व जीवन प्रकाश जैन उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें