फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बन रहा यूपी का ही नहीं देश का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट

Thu, 18 Feb 2021 07:24 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बन रहा एयरपोर्ट प्रदेश ही नहीं देश का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट होगा। प्रदेश सरकार की ओर से विंध्याचल पहाड़ी पर बनाए जा रहे एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से चल रहा है। जल्द ही एयरपोर्ट निर्माण पूरा होने के बाद वहां से हवाई जहाज संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


विंध्य रेंज की एक पहाड़ी पर बन रहा टेबल टॉप एयरपोर्ट योगी सरकार की महत्वाकांक्षी  योजना में से एक है। पहाड़ी पर बना यह एयरपोर्ट की सौंदर्य के लिहाज से देश के किसी भी एयरपोर्ट से आगे है। करीब 260  एकड़ भूमि पर बने इस एयरपोर्ट पर 1475 मीटर लंबा और 23 मीटर चौड़ा रनवे बन रहा है जो पहले से बने रनवे का विस्तार  होगा। नए टर्मिनल, एप्रन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के भवन और कार पार्किंग पर कार्य चल रहा है।  लगभग 92  करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए सरकार 50 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि  प्रथम चरण में चित्रकूट से प्रयागराज और कानपुर को हवाई सेवाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरठ,  झांसी और गाजीपुर भी जल्द ही रीजनल  कनेक्टिविटी स्कीम के तहत यात्री उड़ानों के लिए तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें