लखनऊ। यूपीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने रविवार को लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए विशेष ट्रेन चलाई। इस ट्रेन से काफी राहत मिली। ट्रेन के प्लेटफाॅर्म पर लगते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते ट्रेन फुल हो गई।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 04202 लखनऊ प्रयागराज संगम रविवार को लखनऊ से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर उतरेटिया, मोहनलालगंज, बछरावां, रायबरेली जंक्शन, ऊंचाहार जंक्शन, कुंडा हरनामगंज, परसीपुर के रास्ते प्रयागराज संगम पहुंची।