फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंधी समाज ने दर्शन लाल भाग्या को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सिंधी समाज ने दर्शन लाल भाग्या को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में वीआईपी रोड स्थित शिवशांति आश्रम के सेवादार दर्शन लाल भाग्या के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। 71 वर्षीय दर्शन लाल का शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर से पूना जाते समय अमरावती के पास ह्दयाघात से निधन हो गया था। सोमवार को उनकी स्मृति में शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में सिंधी समाज के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन


महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि दर्शन लाल भाग्या एक सच्चे और समर्पित सेवादार थे। उनके निधन से सिंधी समाज की बड़ी क्षति हुई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि दर्शन लाल का असमय जाना पूरे लखनऊ के लिए दुखद है। शिव शांति आश्रम के साई मोहन लाल व साई हरीश लाल ने भी श्रद्धांजलि दी। पगड़ी रस्म का संचालन सतेंद्र भवनानी ने किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की ओर से भेजे गए शोकपत्र को पढ़ा गया। इस अवसर पर उनके ज्येष्ठ पुत्र कपिल भाग्या, आश्रम के सचिव किशन लाल, नानकचंद लखमानी, राजाराम, डॉ. घनश्याम दास, सच्चा नंद सावलानी, मुरलीधर आहूजा, सुदाम चंद भाग्या, संदीप आहूजा, डॉ. गुरमुख जगवानी और प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सिंधी समाज ने दर्शन लाल भाग्या को दी श्रद्धांजलि

सिंधी समाज ने दर्शन लाल भाग्या को दी श्रद्धांजलि

सिंधी समाज ने दर्शन लाल भाग्या को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें