फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भजनों और संतवाणी से जीवंत हुई सिंधी भगत परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। भजनों के सुर, संतों की कथाएं और पारंपरिक नृत्य। संत कंवर राम साहिब के 87वें बलिदान दिवस पर सोमवार को आलमबाग स्थित संत कंवर राम दरबार साहिब में सिंधी भगत परंपरा जीवंत हो उठी। अजमेर से आए भगत घनश्यामदास और भगत महेश कुमार ने भजनों व कथाओं से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी और भारतीय सिंधु सभा के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में भगत पवन कुमार ने वाद्य यंत्रों पर संगत की। श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर संत को श्रद्धांजलि दी। अकादमी के निदेशक अभिषेक कुमार ''अखिल'' ने संदेश में संत कंवर राम साहिब को गरीबों और बेसहारों का मसीहा बताया। कार्यक्रम के संयोजक दिनेश रायचंदानी रहे। भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक चांदवानी ने संत का स्वरूप धारण किया, जबकि मंच संचालन सुधाम चंद चंदवानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें