श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति शास्त्री नगर की ओर से आयोजित श्रीमद भगवत कथासुन
लखनऊ। शास्त्रीनगर स्थित श्री दुर्गा जी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथावाचक रामशरण दास ने भक्त ध्रुव की कथा सुनाकर भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति में कितनी शक्ति होती है। कहा कि भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में व्यक्ति को शक्ति और सुरक्षा प्रदान करती है। कलाकारों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश कीं जिस पर भक्त झूमते नजर आए। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।
श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति शास्त्री नगर की ओर से आयोजित श्रीमद भगवत कथासुन