फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी यात्रा का दूसरा हिस्सा लखनऊ से ही शुरू हुआ था : अनुभव सिन्हा

विज्ञापन
अपनी आगामी फिल्म को लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचे सितारे।
विज्ञापन
लखनऊ। अपनी आगामी फिल्म को लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचे निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि लखनऊ मेरे लिए हमेशा से बेहतरीन जगह रही है। उन्होंने कहा कि मेरी निर्देशन यात्रा का दूसरा हिस्सा लखनऊ से ही शुरू हुआ। यहीं पर मुल्क की शूटिंग हुई, यहीं आर्टिकल-15 और थप्पड़ भी मैंने शूट की। शहर के एक मॉल में रविवार को इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया जहां लोगों ने रिलीज से पांच दिन पहले ही इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखा। उन्होंने लखनऊ में शर्मा जी की चाय और रहीम की निहारी का भी जिक्र किया।
विज्ञापन


इस दौरान फिल्म की अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक फास्ट पेस इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा है। ऐसी फिल्में सवाल उठाती है, व्यवस्था को चुनौती देती हैं और दर्शकों को सच्चाई का सामना करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने लखनऊ के दर्शकों से अपील की कि अगर यह फिल्म उन्हें पसंद आई है तो अपनी पसंद को दूसरों तक भी पहुंचाएं ताकि भविष्य में ऐसी फिल्में आगे भी बनाने की हम हिम्मत जुटा सकें। एमिटी यूनिवर्सिटी, नेशनल पीजी कॉलेज और इरम डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी भी इस प्रीमियर का हिस्सा बने। फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी नज़र आएंगे। वहीं नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा की स्पेशल अपीयरेंस भी है।

अपनी आगामी फिल्म को लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचे सितारे।

अपनी आगामी फिल्म को लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचे सितारे।

अपनी आगामी फिल्म को लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचे सितारे।

अपनी आगामी फिल्म को लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचे सितारे।

अपनी आगामी फिल्म को लेकर राजधानी लखनऊ पहुंचे सितारे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें