फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बदमाशों ने व्यापारी पर हमला कर किया मरणासन्न

Tue, 09 Apr 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। शिवगढ़ गांव के पास रविवार रात एक व्यापारी पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। धारदार हथियार से भी वार किए। राहगीरों के जुटने पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को एपेक्स ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। अब तक वह बेहोश हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


पिंडौली गांव निवासी गोविंद की नगराम के छतौनी बाजार में कॉस्मेटिक व जूते-चप्पल की दुकान है। रविवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। शिवगढ़ गांव के पास नहर के रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोक लिया। गाली गलौज कर हमला कर दिया। विरोध पर धारदार हथियार से सिर, चेहरे पर ताबड़तोड़ वारकर भाग निकले। गोविंद वहीं सड़क पर गिर गए। मवइया गांव निवासी राजकपूर वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। नगराम एसओ विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि गोविंद की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

रंजिश या मामूली विवाद में हमले की आशंका
पुलिस के मुताबिक, गोविंद के पास से उनका मोबाइल व पैसे मिले हैं। इससे एक बात साफ है कि हमलावरों ने लूट के मकसद से वारदात को अंजाम नहीं दिया। अंदेशा है कि या तो कोई पुरानी रंजिश रही होगी या फिर कोई मामूली विवाद हुआ है। सर्विलांस की मदद से तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें