फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्भवती ने की खुदकुशी, दहेज हत्या की एफआईआर, पति गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा की हंसखेड़ा काॅलोनी में रविवार रात एक गर्भवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उनके पति समेत अन्य ससुराल वालों पर दहेज हत्या व दहेज प्रताड़ना की धारा में एफआईआर दर्ज की। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी ) की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बंथरा के लोनहा निवासी आकाश के मुताबिक, उनकी बहन रचना रावत (32) राज्य कर विभाग में लिपिक के पद पर तैनात थीं। बीते साल आठ दिसंबर को रचना ने बांगरमऊ के जगतपुर के रहने वाले देवेश कटियार से प्रेम विवाह किया था। दोनों लोग पारा की हंसखेड़ा काॅलोनी में 19वीं मंजिल पर किराये पर रहते थे। रविवार रात करीब एक बजे देवेश ने उनको कॉल करके बताया कि रचना ने फांसी लगा ली है। तब आकाश व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
आकाश ने बताया कि शादी में कार व दस लाख रुपये नकद दिए थे। पति देवेश व उनके बड़े भाई मुरारी, उनकी पत्नी दीक्षा, ननद प्रगति, बहनोई हिमांशु, सास सुषमा व ससुर सतीश चंद्र और दहेज की मांग कर रहे थे। न देने पर बहन को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि इन सभी ने मिलकर रचना की हत्या कर शव फंदे पर टांग दिया। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि आरोपी देवेश को गिरफ्तारी किया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिनकी भूमिका मिलेगी उन पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि रचना दो माह की गर्भवती थीं।
विज्ञापन


फंदे से उतारकर ले गया अस्पताल
आकाश ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है लेकिन उनको सूचना रात एक बजे दी गई। पुलिस के मुताबिक देवेश ने बताया कि जब उसने रचना को फंदे पर शव लटकता देखा तो उसको उतारकर अस्पताल ले गया। जब डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तब अपने परिवार वालों को सूचना दी। आखिर में रचना के भाई को फोन कर बताया।

झूठ बोलकर शादी की, मांग रहा था 20 लाख रुपये
परिजनों ने बताया कि रचना प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करती थी। करीब दस साल पहले उसी कोचिंग में देवेश की उससे मुलाकात हुई थी। उसी दौरान रचना की नौकरी लग गई थी। तभी से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार महीने पहले दोनों ने शादी कर ली थी। आरोपी ने खुद को गिट्टी-मौंरंग का व्यापारी बताया था। लेकिन, वह झूठ निकला। अब वह व्यापार करने के लिए ससुराल वालों से 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें