फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धमकी देकर युवती को ले गया शोहदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके की महिला ने अरबाज पर उनकी बेटी को साथ ले जाने का आरोप लगाया है। आरोपी समेत छह के खिलाफ धमकाने व अपहरण की धारा में ठाकुरगंज थाने में केस दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक कुछ माह से उसकी बेटी गुमसुम रहती थी। कारण पूछने पर बताया कि अरबाज के पास उसकी अश्लील फोटो है। वह उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। अरबाज की मां, भाई शाहरुख, शाबान, आयशा व जैनब भी साजिश में शामिल हैं। महिला का आरोप है कि रविवार को उसकी बेटी न्यू हैदरगंज में बुआ के घर गई थी। अरबाज उसकी फोटो वायरल करने की धमकी देकर वहां से साथ ले गया। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें