नगराम। नगराम के फकीर खेड़ा निवासी पेट्रोल पंप कर्मी विनोद (19) ने गांव के बाहर पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। पिता बेचालाल ने बताया कि रविवार रात आठ बजे विनोद गांव से बाहर नहर के किनारे धान की नर्सरी की रखवाली करने गया था। वह वहीं मचान पर सो गया। सुबह बेचालाल खेत पहुंचे तो बेटा नहीं मिला। खोजबीन करने पर कुछ दूरी पर विनोद पेड़ से लटका मिला। थानाध्यक्ष विवेचक चौधरी के मुताबिक खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है।