फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिलचिलाती धूप से उमस में आया उफान, पसीना पोंछते बीता पूरा दिन

विज्ञापन
गर्मी से बेहाल पुलिसकर्मी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से उमस में आया उफान, पसीना पोंछते बीता पूरा दिन
विज्ञापन



लखनऊ। मानसून की सक्रियता में कमी आने और बारिश थमने से राजधानी में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को दिन में बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन तीखी धूप ने लोगों का हाल बेहाल किए रखा। पूरा दिन पसीना पोंछते बीता। चिंता की बात ये है कि अभी 21 अगस्त तक राहत की उम्मीद भी कम है।
विज्ञापन


माैसम विभाग के अनुसार राजधानी में 21 अगस्त से मानसून दोबारा मेहरबान हो सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 21 अगस्त के आसपास नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से लखनऊ में दोबारा अच्छी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी। तब तक मौसम ऐसे ही तल्ख रहेगा। बीच में मौसम के स्थानीय बदलाव से छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन ये बारिश उमस को और बढ़ाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें