अयोध्या । डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से नागपुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े ट्रस्टी, इंजीनियर, वास्तुकार, मूर्तिकार और अन्य प्रमुख सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मोहन भागवत (संघ प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने स्वयं उपस्थित रहकर सभी विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण केवल एक स्थापत्य परियोजना नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और आस्था का प्रतीक है।
सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, महासचिव चंपत राय, जगदीश आफले, गिरीश सहस्त्रभोजनी, जगन्नाथ गुलवे, आशीष सोमपुरा, निखिल सोमपुरा, अरुण योगिराज, जय कानिटकर , मनीष त्रिपाठी, सत्यनारायण पांडेय सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त अनिल सुतार, केशव शर्मा, विनोद शुक्ला, राजीव दुबे, मनीष दाधीच, विनोद मेहता, अंकुर जैन, राजूकुमार सिंह, ए. वी. एस. सूर्या श्रीनिवास, नरेश मालवीय, परेश सोमपुरा, नाथ अय्यर, संजय तिवारी, शरद बाबू, डॉ.अनिल मिश्र, गोपाल, गोविंददेवगिरी महाराज, वासुदेव कामत तथा रमजानभाई को भी सम्मानित किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में देशभर के विशेषज्ञों, कारीगरों और श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व योगदान रहा है। ऐसे सभी लोगों का सम्मान करना राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन करना है।