फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाल बलिदानियों का त्याग व साहस वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग ने शुक्रवार को भारतीय स्वतंत्रता के वीर बलिदानियों की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई रहे। उन्होंने बाल बलिदानियों शांति घोष और खुदीराम बोस के साहस व त्याग को शिक्षाप्रद बताया। बाजपेई ने कहा कि उनका बलिदान वर्तमान पीढ़ी के लिए अनुसरणीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अरविंद मोहन ने की। उन्होंने बाल बलिदानियों शिरीष कुमार मेहता और कनकलता बरूआ के अविस्मरणीय योगदान को याद किया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पवन अग्रवाल ने भी कई बाल बलिदानियों के नाम गिनाए। उन्होंने बाजीराउत, घनश्याम दास, लालदास बानी, शांति घोष और सुनीति चौधरी का विशेष रूप से जिक्र किया। प्रो. अग्रवाल ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इन सभी के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें