फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक से 13 हजार रुपये छीन भागा टप्पेबाज

Thu, 07 Mar 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास युवक से 13 हजार रुपये छीनकर बाइक सवार टप्पेबाज भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे कुशमहुरा गांव निवासी सतीश कुमार बुधवार सुबह अपनी मां शिव देवी के साथ पैसा निकालने बैंक ऑफ बड़ौदा गया था। बैंक के कर्मचारियों ने उसे नीचे बेसमेंट में जाकर बैंक मित्र के यहां से पैसा निकालने की बात कही। इस पर मां-बेटे नीचे बेसमेंट में गए और वहां से सतीश ने अपने खाते से 3500 रुपये व मां ने अपने खाते से दस हजार निकाले। सतीश पांच सौ रुपए अलग करते हुए 13000 रुपये हाथ में लिए हुए बाहर आया।
विज्ञापन

इसी दौरान सतीश से उसका नाम, पता पूछने के बहाने टप्पेबाज पैसा छीनकर बाइक से भाग निकला। सीओ यादुवेंद्र बहादुर पाल व कोतवाल बालेंदु गौतम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के सहारे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि घटना के संबंध में जांच कराई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें