फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुल निर्माण के दौरान मंदिर का रास्ता बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Feb 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर जबरेला के पास सई नदी के पुल निर्माण के दौरान मंदिर का रास्ता बंद होने पर बृहस्पतिवार को ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व जबरेला के पूर्व प्रधान हृदयेश तिवारी, अधिवक्ता वेद प्रकाश मिश्रा व बच्चा बाजपेई ने किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने पुल निर्माण रुकवा दिया। पुलिस ने लोगों को शांत करा कर यातायात सामान्य कराया। सिसेंडी पुलिस चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया जेई अखिलेश सिंह ने पूर्व प्रधान से बात कर मंदिर तक जाने के लिए 15 फीट चौड़ा रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण वहां से चले गए।

प्रदर्शनकारियों को समझाती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें