बोर्ड के अध्यक्ष आरपी सिंह ने पुनर्वास विवि के कुलपति संजय सिंह से मुलाकात की।
लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मिलकर काम करेंगे। दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाएंगी और नवाचार पर भी कार्य करेंगी। बोर्ड के अध्यक्ष आरपी सिंह ने पुनर्वास विवि के कुलपति संजय सिंह से मुलाकात की। इस दौरान समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर विस्तृत चर्चा हुई। कुलसचिव रोहित सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर सहमति बनी है। विवि की टीम बुधवार को बोर्ड का दौरा करेगी ताकि सहयोग को अंतिम रूप दिया जा सके। कुलपति संजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा भागीदारी का विषय है।