नेशनल पीजी के 25 छात्रों को नौकरी
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल की ओर से मंगलवार को कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘एलीवेट 2.0’ का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में लखनऊ समेत अन्य शहरों के आठ से 10 कॉलेजों के छात्र भी शामिल हुए। इसमें आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनआईआईटी, जेनपैक्ट, जारो एजुकेशन, वीवो और सीएमएस समेत 24 कंपनियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट ड्राइव में 25 विद्यार्थियों को पांच लाख से 10 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के ऑफर लेटर दिए गए। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर अभिनव द्विवेदी ने और प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरूरतों को समझने और बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त करने में मदद करते हैं।