फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश थमी पर जारी रहा मुसीबतों का सिलसिला

विज्ञापन
बारिश थमी पर जारी रहा मुसीबतों का सिलसिला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश रविवार को कुछ थमी, लेकिन आफत का असर बरकरार रहा। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान रहे तो बिजली संकट ने भी मुश्किल बढ़ाई। कहीं पेड़ गिरे तो कहीं सड़क धंसी। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों की छत और दीवारें ढहने के साथ खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा। बारिश के असर से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ और कई अभ्यर्थियों की रविवार को होने वाली अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन

पांच घरों पर गिरे दो पेड़, बाल-बाल बचे 17 लोग
लगातार बारिश के बीच शनिवार को इमामबाड़े के पीछे हुसैनाबाद इंटर कॉलेज से फूल मंडी जाने वाले मार्ग के किनारे बने पांच अस्थायी घरों पर गूलर और पाकड़ के पेड़ गिर गए। घरों में मौजूद लोग इनके नीचे दब गए। इनमें बच्चे भी शामिल थे। गनीमत रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
गृहस्वामी सिकंदर, राजा, कलावती, पूजा और रस्सो मंडी में फूल बेचते हैं। सिकंदर ने बताया कि परिवार में पत्नी तहरीन और तीन बच्चे अल्फिशा, रिफा व रईस हैं। पड़ोस के घर में उसका दिव्यांग भाई राजा दो भांजे जमील, समीर एवं बड़ी बहन शबनम के साथ रहता है। कलावती बेटी ऊषा के साथ रहती हैं। रस्सो अपनी बहू नसरीन, बेटी जोया और बेटा सुभान के साथ रहती हैं।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से टिन की छत और ऊपर रखा बांस व कबाड़ घर के अंदर बैठे लोगों पर आ गिरा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पेड़ की डालियां हटाकर अंदर फंसे 17 लोगों को बाहर निकाला गया। सिकंदर और पूजा के घर में घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा। रविवार सुबह नगर निगम की टीम पहुंची और देर शाम तक पेड़ हटाने का काम चलता रहा।

कच्चे मकानों की छत और दीवारें ढहीं
सरोजनीनगर। लोनहा गांव में कई कच्चे मकानों की छतें और दीवारें भरभराकर ढह गईं। मकानों के मलबे में दबकर घरेलू सामान खराब हो गया। बहादुर के कच्चे मकान की छत बारिश के चलते गिर गई। इसी प्रकार महेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण और राजबहादुर के कच्चे मकानों की भी छत व दीवार गिरने की घटनाएं हुईं। (संवाद)

माल। करेंद निवासी विनोद कश्यप सहित नौ ग्रामीणों के बारिश के चलते जर्जर मकान गिर गए। इनमें पीरनगर निवासी मनोहर, मदन और रामखेलावन, अमलौली निवासी महादेव सिंह, प्रताप सिंह, शत्रोहन सिंह, अशोक सिंह और रामकुमार सिंह के जर्जर मकान शामिल हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से मदद की मांग की है। (संवाद)

नगराम। हरदोइया गांव निवासी कल्लू सिंह का जर्जर कच्चा मकान शनिवार आधी रात के बाद भरभराकर गिर गया। परिवार ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। हादसे में मकान के अंदर रखा अनाज समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। कल्लू सिंह ने बताया कि मकान पहले से ही जर्जर हालत में था। तिरपाल बिछाकर छत ढकी गई थी। लगातार बारिश के कारण दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। लेखपाल आलोक कुमार वर्मा ने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण मकान की दीवारें और छत गिरी हैं। (संवाद)
अलीगंज में बिजली तारों पर गिरा पेड़

अलीगंज कॉलोनी के सेक्टर-बी स्थित बी-1/9, न्यू वे स्कूल के सामने रविवार तड़के करीब चार बजे एक पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वैभव मिश्रा ने नगर निगम के जोनल अधिकारी और पुरनिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पंकज यादव को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उद्यान विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की डालियों को काटकर तारों से हटाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रही।
बीकेटी और काकोरी में फसलों को 25 फीसदी तक नुकसान

बारिश का पानी किसानों पर भी आफत बनकर गिरा। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। जिलाधिकारी विशाख जी ने रविवार को मोहनलालगंज तहसील के सिखनापुर एवं कांजीखेड़ा आदि गांवों का निरीक्षण किया और एसडीएम आकाश सिंह को नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा वितरित करने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका और उप निदेशक कृषि विनय कौशल भी गांवों में पहुंचे।

बख्शी का तालाब और काकोरी विकासखंड क्षेत्र की कई न्याय पंचायतों में फसलों को 25 प्रतिशत तक नुकसान की बात सामने आई है। जिलाधिकारी ने प्रभावित किसानों से बात की और अधिकारियों से फसल नुकसान के आकलन के बारे में पूछा। उन्होंने फसल नुकसान के आकलन के लिए टीमें गठित कर प्रत्येक ग्राम के प्रधान से समन्वय स्थापित कर सर्वेक्षण एवं वास्तविक क्षति का आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्वेक्षण के दौरान पशुहानि एवं मकानों व आवासीय भवनों को हुए नुकसान का भी आकलन कर अनुमन्य मुआवजा/सहायता राशि के वितरण के निर्देश दिए।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीकेटी की कुम्हरावां न्याय पंचायत के गांवों में किसानों की फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा है। अन्य निचले इलाकों में भी फसलें प्रभावित हुई हैं। काकोरी की भलिया न्याय पंचायत में भी फसलों को 25 फीसदी नुकसान पहुंचा है। महेशपुर और अन्य ग्राम पंचायतों में भी फसलों को नुकसान हुआ है। विभाग के सहायक विकास अधिकारी व अन्य क्षेत्रीय कार्मिक और फसल बीमा कंपनी के कर्मचारी फसल नुकसान का आकलन कर रहे हैं। उप निदेशक कृषि विनय कौशल ने मोहनलालगंज और गोसाईंगंज ब्लॉक क्षेत्र में फसलों के नुकसान का हाल जाना। उन्होंने बताया कि बारिश से फसलों को कितना नुकसान पहुंचा, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
गोमती का जलस्तर बढ़ा, फैजुल्लागंज में जलभराव

लगातार बारिश से गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे फैजुल्लागंज के दाऊदनगर, नई बस्ती और मामा कॉलोनी सहित नदी से सटे इलाकों में जलभराव हो गया। रविवार को लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों व एसडीआरएफ टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विधायक ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, भोजन, ठहरने और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा। नगर आयुक्त गौरव कुमार, एसडीएम सदर साहिल कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता और अधिशासी अभियंता नजमी मुजफ्फर मौजूद रहे।

जोनल अधिकारी अजीत राय ने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, पलटन छावनी, उमराव हाता और दाऊदनगर के ट्रांजिट हॉस्टल में रैन बसेरों की व्यवस्था की जा रही है। ओवरब्रिज के पास पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। (माई सिटी रिपोर्टर)

Next
AU ऐप में पढ़ें