फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 114 केंद्रों पर परखी गई छात्रों के शिक्षा की गुणवत्ता

Thu, 05 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत सरकार व एनसीईआरटी की ओर से छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता परखने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान चिन्हित 114 केंद्रों पर सर्वेक्षण कराया गया।
विज्ञापन

जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा तीन, छह व नौ के छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता परखने के लिए बुधवार को एनसीईआरटी की ओर से 114 केंद्रों पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) कराया गया। यह जानकारी देते हुए डायट प्राचार्य संतोष सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य के लिए स्टेट ऑब्जर्वर के रूप में सत्येंद्र कुमार सिंह को तैनात किया गया। वहीं 114 फील्ड इन्वेस्टीगेटर व 114 आब्जर्वर की तैनाती की गई थी।
राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में कक्षा तीन व छह के छात्रों की भाषा, गणित व हमारे आसपास की दुनिया विषय की गुणवत्ता परखी गई जबकि कक्षा नौ के छात्रों की भाषा, गणित, सामाजिक विज्ञान व विज्ञान विषय की उपलब्धि का आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें