फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रावास के लिए चौथे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि में छात्रावास आवंटन में कथित अनियमितताओं के विरोध में विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा। छात्र नेता रिशेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में चल रहे धरने में प्रदर्शनकारी छात्र पाठ्यक्रम और छात्रावासों के अनुसार आवंटन सूची वेबसाइट पर जारी करने तथा खाली सीटों के आवंटन के मानक स्पष्ट करने की मांग कर रहे हैं। बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई करने आए प्रांजल उपाध्याय का आरोप है कि छात्रावास के लिए आग्रह करने पर उनसे कहा गया, इतनी दूर से आए ही क्यों हो। उन्नाव निवासी कार्तिकेय पटेल ने एमए लोक प्रशासन में 19वीं रैंक हासिल की, लेकिन उन्हें भी छात्रावास नहीं मिला। प्रयागराज के दिव्यांश पांडेय की बीए में 661वीं रैंक है। उनका घर विश्वविद्यालय से करीब 200 किलोमीटर दूर है, फिर भी आवंटन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें