फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 190 महिला परिचालकों की भर्ती की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रोडवेज बसों के संचालन के लिए 190 महिला परिचालकों की भर्ती की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रोजगार मेले लगाए जाएंगे।रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र में इस वर्ष महिला परिचालकों, पुरुष चालकों व परिचालकों के लिए अवध बस स्टेशन पर रोजगार मेले लगाए जा चुके हैं। इनका अच्छा रिस्पांस भी मिला है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे में अब महिला परिचालकों के लिए दीपावली के बाद विशेष रोजगार मेले लगाने की तैयारी है। महिला परिचालकों की भर्ती से बसों का संचालन और भी बेहतर हो सकेगा। दरअसल, लखनऊ परिक्षेत्र में 932 बसों का संचालन होता है। रोडवेज डिपो में तमाम बसें सिर्फ इसलिए खड़ी रहती हैं कि चालकों व परिचालकों की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए संविदा पर भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें