फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करोड़ों की ठगी के आरोपी की संपत्ति होगी कुर्क

Sun, 02 Feb 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
करोड़ों की ठगी के आरोपी की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन
लखनऊ। निवेश और प्लाॅट दिलाने के नाम पर 100 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी के आरोपी शिवेंद्र सिंह चौहान की संपत्ति कुर्क की जाएगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध बबलू कुमार की कोर्ट ने आरोपी की 34.35 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। शिवेंद्र उन्नाव के रामपुरी सिविल लाइन का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसीपी अलीगंज के मुताबिक आरोपी यहां जानकीपुरम के जानकी विहार काॅलोनी में कई साल से रह रहा था। अपराध के जरिये उसने संपत्ति अर्जित की है। जीआईडी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी खोली थी। वह लोगों को प्लॉट और निवेश का झांसा देता था। अलीगंज थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते में जमा करीब 40 हजार रुपये, भौली महोना में 75 वर्ग फीट क्षेत्रफल की जमीन, महोना सरैया गांव में 1030 और 3130 वर्ग फीट का प्लाॅट कुर्क किया जाएगा। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें