फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गरीबी को मात देकर चमके होनहार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गरीबी सफलता में बाधा नहीं बन सकती है, बशर्ते आपकी हिम्मत, साहस और हौसला न टूटे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने वाले ऐसे ही होनहारों ने गरीबी को मात दी है। बोर्ड परीक्षा में 74 प्रतिशत अंक पाने वाले सचिव रावत के पिता अशोक रावत त्रिवेणी नगर में सब्जी बेचते हैं। सचिन भी पिता का हाथ बंटाते हैं। त्रिवेणी नगर स्थित ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र सचिन का सपना सिविल सेवा में जाना है।
विज्ञापन



न्यू पब्लिक एकेडमी इंटर कॉलेज की छात्रा मिताली सिंह ने परीक्षा में 81 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह जब दो वर्ष की थीं, तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया। मां किसी तरह घर चलाती हैं। गरीबी के बावजूद मेहनत के दम पर पढ़ाई करने वाली मिताली डॉक्टर बनना चाहती हैं।



अवध कॉलिजिएट की छात्रा तनु के 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 76.8 फीसदी अंक हैं। उनके पिता अखबार बांटते हैं और माता गृहिणी है। आर्थिक तंगी के कारण तनु ट्यूशन नहीं लगा सकी। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन




यूपी की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 77.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अवध कॉलिजिएट की छात्रा कुसुम यादव के पिता कारपेंटर हैं। मुश्किल हालातों के बीच उन्होंने परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें