लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी और रूमेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पुनीत कुमार के मुताबिक युवाओं में गठिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। समय रहते इलाज कराने पर इससे राहत मिल सकती है। प्रो. पुनीत कुमार शनिवार को ब्राउन हाॅल में हुए विभाग के स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे।
प्रो. पुनीत कुमार ने बताया कि युवाओं में गठिया के लिए आनुवांशिकता, चोट, संक्रमण और स्व-प्रतिरक्षी विकार शामिल हैं। पीजीआई के डॉ. आलोक नाथ ने फेफड़े की बीमारियों पर चर्चा की। केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने विभाग की उपलब्धियों की प्रशंसा की। इस मौके पर डॉ. सौरभ कुमार और डॉ. मुकेश मौर्य ने भी व्याख्यान दिया।