फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रमुख सचिव ने सीड पार्क निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने सीड पार्क निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी।
विज्ञापन
लखनऊ। कृषि विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमपीएस सुंदरम ने अटारी स्थित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सीड पार्क का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई और परियोजना से जुड़ी सभी अड़चनों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। सीड पार्क का विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

मलिहाबाद की जॉइंट मजिस्ट्रेट को जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई जल्द पूरी कराने को कहा। अपर कृषि निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि सीड पार्क की अप्रोच रोड और आंतरिक सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाना है। इसमें कुछ किसानों के खेत भी आ रहे हैं।
प्रमुख सचिव ने एसडीओ फॉरेस्ट को प्रभागीय वनाधिकारी, अवध प्रभाग को स्थिति से अवगत कराने और पेड़ों की कटाई की अनुमति तत्काल जारी कराने के निर्देश दिए। यूपीडा अधिकारियों को अनुमति मिलते ही सड़क निर्माण और प्लॉटों के सीमांकन का काम शुरू करने को कहा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने काकोरी विकासखंड की साधन सहकारी समिति पहिया आजमपुर का भी दौरा किया। उन्होंने यूरिया, डीएपी और एनपीके के स्टॉक रजिस्टर का पीओएस मशीन से मिलान किया। अधिकारियों को किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जोतबही और फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर प्रति हेक्टेयर अधिकतम सात बोरी यूरिया और पांच बोरी डीएपी देने को कहा।
मिलेट्स दल को दिखाई हरी झंडी
डॉ. सुंदरम ने उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों के एक्सपोजर विजिट दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दल मिलेट्स से संबंधित तकनीक और गतिविधियों की जानकारी हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें