फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: त्राटक के अभ्यास से बढ़ती है नेत्र क्षमता

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत त्राटक पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया। योग विभाग के समन्वयक अमरजीत यादव ने बताया कि प्राचीन योग ग्रंथों में शरीर व मन की शुद्धि के लिए इनका विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि त्राटक का उद्देश्य मन की चंचल वृत्तियों को नियंत्रित कर एकाग्रता बढ़ाना है। नियमित अभ्यास से नेत्रों की कार्यक्षमता, स्मरण शक्ति और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। योग विशेषज्ञ ब्रिजेन्द्र प्रताप सिंह ने त्राटक की विधि और सावधानियां बताईं। उन्होंने प्रतिभागियों को दीप त्राटक का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम का समापन राम किशोर के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ, जिन्होंने त्राटक के सकारात्मक प्रभावों पर जोर दिया। इस अवसर पर शिक्षक, छात्र और योग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें