फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निंबस डिस्कवरी टूल पर ई-लाइब्रेरी प्रशिक्षण

विज्ञापन
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विवि
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विवि (बीबीएयू) के गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय ने मंगलवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। विषय था- ‘निंबस डिस्कवरी टूल के माध्यम से बीबीएयू ई-लाइब्रेरी का उपयोग कैसे करें’। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि पुस्तकालय शिक्षण, अधिगम और अनुसंधान का ज्ञान केंद्र है। शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से ई-संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने की अपील की। निंबस प्लेटफॉर्म से सभी सदस्यता प्राप्त, मुक्त अभिगम और वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन के तहत उपलब्ध संसाधनों तक एक ही मंच से पहुंच मिलेगी। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. सुनील गोरिया ने निंबस डिस्कवरी टूल और उसके मोबाइल एप आधारित प्लेटफॉर्म के बारे में बताया। निंबस की कनिष्का जिंदल ने बताया कि उपयोगकर्ता विभिन्न ई-जर्नल, ई-पुस्तकें और डाटाबेस को एकीकृत खोज प्रणाली से कैसे उपयोग कर सकते हैं। प्रशिक्षण में शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी और कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें