लखनऊ। प्रदेश में दो करोड़ से अधिक कोरी (कोली) की समाज की आबादी है। लेकिन, जनप्रतिनिधि के रूप में हिस्सेदारी न के बराबर है। संघर्ष के बाद भी इनके जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। अखिल भारतीय कोली समाज ने राजधानी के गन्ना संस्थान में रविवार को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कोर कमेटी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने की बात कही।
संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप ने शनिवार को कहा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी कोर कमेटी की बैठक में देश के 22 राज्यों से 99 से अधिक संगठन के पदाधिकारी आएंगे। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी रहेंगे। यहां प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। बैठक में मुद्दों पर चर्चा के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र भी दिया जाएगा।
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लंबे समय तक अखिल भारतीय कोली समाज के अध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।