लखनऊ। चौक इलाके में नौ मार्च को सड़क हादसे में घायल हुए दरोगा शिवराम सिंह (58) की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के अनुसार मूल रूप से महोबा के समद नगर निवासी शिवराम सिंह कैसरबाग थाने में तैनात थे और थाने की बैरक में रहते थे।
बेटे चंद्रकेश के मुताबिक शिवराम नौ की शाम चार बजे न्यायालय से मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। वह हेलमेट भी लगाए थे। बुद्धा पार्क के पास आगे जा रही गाड़ी से टक्कर बचाने के लिए जैसे ही उन्होंने ब्रेक लगाई, बाइक अनियंत्रित हो गई और शिवराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी कल्ली देवी, चार बेटियां और पांच बेटे हैं।