लखनऊ। दिल्ली से बुधवार रात पटना जा रही इंडिगो की उड़ान खराब मौसम के कारण हवा में हिचकोले खाने लगी। विमान बिहार की सारण लोकसभा सीट से भाजपा सांसद व पायलट राजीव प्रताप रूडी उड़ा रहे थे।
पटना में लैंडिंग न हो पाने पर इसे लखनऊ भेज दिया गया, जहां उन्होंने सुरक्षित लैंडिंग करवाई। विमान में 181 यात्री सवार थे।
इंडिगो का विमान (6ई-6497) दिल्ली एयरपोर्ट से शाम 6:45 बजे उड़ान भरकर रात 8:20 बजे पटना पहुंचता है। बीती रात इसकी कमान सांसद व पायलट राजीव प्रताप रूडी के हाथ में थी। पटना में मौसम खराब होने से विमान हवा में हिचकोले खाने लगा। इससे यात्रियों की जान अटक गई। हालांकि, पायलट ने उन्हें ढांढस बंधाया।