फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूसरों के लाइसेंस पर कारतूस लेकर बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
दूसरों के लाइसेंस पर कारतूस लेकर बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। लाइसेंसी दुकानों से दूसरों का शस्त्र लाइसेंस दिखाकर कारतूस खरीदने और उन्हें बेचने के आरोपी को चिनहट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो लाइसेंसी रिवाॅल्वर, तीन शस्त्र लाइसेंस, 110 कारतूस और एक स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक महानगर के रहीमनगर निवासी प्रदीप कुमार दीक्षित के खिलाफ दरोगा मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी धोखाधड़ी कर लाइसेंसी दुकानों से सरकारी रेट पर कारतूस खरीदता था। इसके बाद महंगे रेट पर बेच देता था। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल किया है। बरामद शस्त्र लाइसेंस का सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने किन किन लोगों को कारतूस बेचे हैं। माना जा रहा है कि आरोपी ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को भी कारतूस बेचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें