फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी की समस्या से परेशान हैं लकड़ी मोहाल के लोग

विज्ञापन
पानी संकट से जूझ रहे लकड़ी मोहाल के लोग
विज्ञापन
तेलीबाग। सदर के लकड़ी मोहाल के लोग पिछले एक साल से पानी की समस्या से परेशान हैं। बोरिंग की मोटर खराब होने से यहां रहने वाले करीब 50 परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अधिकारियों से लगातार शिकायत करने बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लकड़ी मोहाल के रहने वाले हाशिम अली ने बताया कि विधायक रीता बहुगुणा जोशी ने मोहल्ले में एक टंकी रखवाई थी और बोरिंग करवाई थी। बोरिंग का पानी टंकी में भरता था, जिससे लोगों को शुद्ध पानी मिलता था, लेकिन पिछले एक वर्ष से वह मोटर खराब है। मोहल्ले की कमला देवी, संदीप, पप्पू, सुंदर, रजीबुल हुसैन ने बताया कि मोहल्ले में दो सरकारी नल लगे हुए हैं जिनमें सुबह शाम पानी आता है। जरूरत के हिसाब से पानी की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। इससे पानी की गंभीर समस्या बनी रहती है।

पानी संकट से जूझ रहे लकड़ी मोहाल के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें