लखनऊ। गोमतीनगर सि्थत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में शनिवार को वंदे मातरम समारोह में नृत्य, गायन और वादन की प्रस्तुतियों में देशभक्ति का खूबसूरत रंग देखने को मिला। कथक नृत्य में नृत्यागनाओं की विभिन्न मुद्राओं में देशभक्ति की झलक दिख रही थी। वादन और गायन में देशभक्ति का सुर सुनाई दे रहा था। अकादमी की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह ने सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी ने संबोधन से किया। उन्होंने कहा कि संगीत में सबको संग लाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम, जिसने लोगों को देश आजादी के लिए एक साथ लाने का काम किया था। आज भी देशवासियों को प्रेरित कर रहा है। कमला कांत के नेतृत्व में कलाकारों ने वंदे मातरम का मधुर गायन किया। अकादमी की संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं ने वाद्य-वृंद की प्रभावी प्रस्तुति दी। अथर्व प्रताप सिंह की बांसुरी, संकल्प मिश्रा का सितार, सोहम मिश्रा और आराध्य प्रवीन के तबला वादन की जुगलबंदी ने पूरे सभागार को संगीतमय कर दिया। कथक प्रशिक्षिका नीता जोशी, श्रुति शर्मा, रजनी वर्मा के साथ 55 छात्राओं ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पेश की। विशिष्ट अतिथि ललित कला अकादमी क्षेत्रीय केंद्र के सचिव डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी रहे। अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर आदि लोग मौजूद रहे।
नृत्य, गायन और वादन में दिखा देशभक्ति का रंग