फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तिल्ली में फोड़े का ऑपरेशन कर बचाई मरीज की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने पहली बार तिल्ली में फोड़े का ऑपरेशन कर मरीज की जान बचाई है। उसकी शुगर भी अनियंत्रित थी। हरदोई निवासी 54 वर्षीय मन्ना लाल ने 11 अक्तूबर को सिविल की ओपीडी में सर्जन डॉ. आनंद मिश्रा को दिखाया। उनके पेट के बाएं हिस्से में तेज दर्द होने के साथ बुखार था। उनकी शुगर का स्तर 500 तक था। मन्ना लाल सेप्टिसीमिया से भी पीड़ित थे। इस कारण तुरंत ऑपरेशन करना संभव नहीं था।
विज्ञापन

डॉ. आनंद ने बताया कि पहले अस्पताल के फिजिशियन से मन्ना लाल का इलाज कराया गया। इंसुलिन से शुगर को काबू किया गया। जांच में पता चला कि उन्हें तिल्ली (स्प्लीन) में मल्टीपल एब्ससेस व नेक्रोसिस है। शुगर व दर्द के नियंत्रण में आते ही ऑपरेशन संबंधी जांचें करवाई गईं। फिर 13 दिन बाद तिल्ली के फोड़े व सड़न को दूर करने के लिए ऑपरेशन किया गया। अब मरीज स्वस्थ है। सिविल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता, कार्यवाहक सीएमएस डॉ. डीसी पांडेय, एमएस डॉ. एसआर सिंह ने ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन




ऑपरेशन टीम में ये रहे शामिल

सर्जन डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. मो. आदिल, डॉ. सचिन, ओटी असिस्टेंट सुदेश, रितु सिंह, एनेस्थीसिया के डॉ. एसके सिंह व डॉ. मो. कासिम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें