फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मरीज की हुई ईको जांच, अगले सप्ताह होगी सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग में जांच न हो पाने से ऑपरेशन टालने के मामले में केजीएमयू प्रशासन ने शनिवार को मरीज की जरूरी जांच कराई। केजीएमयू प्रशासन ने अगले सप्ताह मरीज का ऑपरेशन कराने की बात कही है। इसके साथ ही इमरजेंसी के मरीजों की जांच के लिए अलग व्यवस्था बनाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन

केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग में देवा निवासी अच्छेलाल राजभर (41) को सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को उनका ऑपरेशन होना था। ओटी ले जाने पर डाॅक्टरों ने ईको और ईसीजी जांच नहीं होने लारी भेज दिया था, लेकिन वहां पांच घंटे में भी जांच नहीं हो सकी। ऐसे में ऑपरेशन भी टल गया था। अमर उजाला में इसका समाचार प्रकाशित होने के बाद केजीएमयू प्रशासन ने मरीज की सभी जरूरी जांचें कराईं।

जिम्मेदारी तय होनी बाकी
केजीएमयू प्रशासन ने भले ही मरीज की जांच शनिवार को करा दी, लेकिन अब भी लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तो दूर, उनकी पहचान तक नहीं की गई। जिम्मेदारी तय न होने से आगे इस तरह की घटनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन



Iइमरजेंसी के मरीजों की जांच के लिए अलग व्यवस्था बनाने पर विचार किया जा रहा है। मरीज की जांच हो गई है। अगले सप्ताह उनका ऑपरेशन प्राथमिकता पर किया जाएगा।I
विज्ञापन

I- प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें