फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना सीयूईटी वाले छात्रों के लिए खुला दाखिले का रास्ता

Wed, 16 Jul 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बिना सीयूईटी वाले छात्रों के लिए खुला दाखिले का रास्ता
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए पोर्टल खोल दिया है। जिन छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के जरिये आवेदन नहीं किया था, उन्हें अब 31 जुलाई तक बिना परीक्षा सीधे दाखिला लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


विवि के प्रवक्ता डॉ. यशवंत वीरोदय ने बताया कि सीयूईटी का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई सीट खाली न रह जाए, सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है।

ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन विवि की वेबसाइट http://dsmru.up.nic.in के एडमिशन टैब पर जाकर किया जा सकता है। आवेदन के लिए पहले ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य होगा।

46 पाठ्यक्रमों में प्रवेश

बीए, बीकॉम, एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए, बीवीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस व आईटी) सहित 46 से अधिक पाठ्यक्रमों में 700 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। इनमें बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स की 60 सीटें भी शामिल हैं। अधिक सीटों पर सीयूईटी के आधार पर, जबकि शेष पर सीधे आवेदन से प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें