फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पदाधिकारियों को महापंचायत में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी

Wed, 26 Nov 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नगराम। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की मासिक बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें 16 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय महापंचायत की तैयारी पर चर्चा हुई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने के साथ महापंचायत में भीड़ जुटाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

पंचायत में एमएसपी गारंटी कानून, भूमि सर्किल रेट बढ़ाने, भूमि अधिग्रहण एवं किसानों को धान बिक्री, खाद बीज, नहरों में पानी की समस्याओं से निजात दिलाने की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रताप बहादुर, प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला महामंत्री रामसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रत्नेश कुमार व काफी संख्या में किसान संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें