फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखों का शोर और धुआं दिल और फेफड़ों पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिवाली पर पटाखों का शोर और धुआं दिल व सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। तेज धमाकों से तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है जबकि धुएं के महीन कण फेफड़ों में पहुंचकर खांसी, जलन और सांस फूलने की समस्या पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय के टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. रविशेखर ने बताया कि अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों को पटाखों के धुएं से बचना चाहिए। पीएम 2.5 और पीएम 10 कण सांस की नलियों में सूजन और सीने में जकड़न बढ़ा सकते हैं।
केजीएमयू की क्वीनमेरी विभाग की डॉ. सुजाता देव ने गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पटाखों के धुएं व तेज आवाज से दूर रहने की सलाह दी। प्रदूषण गर्भवती महिला के साथ गर्भस्थ शिशु की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के कॉर्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी ने बताया कि तेज धमाकों से कानों को नुकसान, बेचैनी और नींद में खलल हो सकता है। दिल के मरीजों में ब्लड प्रेशर बढ़ने और हृदय संबंधी जोखिम बढ़ने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें