फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन घंटे तक नवजात को नहीं मिली एम्बुलेंस, बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जन्म के कुछ ही देर बाद गंभीर हालत में पहुंची नवजात बच्ची को तीन घंटे तक एम्बुलेंस नहीं मिल सकी। परिजनों ने 108 और 102 पर बार-बार फोन किया, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ इंतजार ही मिला। बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई और फिलहाल वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। देवीगंज निवासी निखिलेश कुमार ने बताया कि रविवार शाम सात बजे उसकी बच्ची का जन्म सीएचसी रामसनेहीघाट में हुआ था। जन्म के तुरंत बाद बच्ची की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा पर करीब 20 बार और 102 पर लगभग 15 से 20 बार कॉल किया, लेकिन कोई वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। लगातार प्रयासों के बाद भी करीब तीन घंटे तक एम्बुलेंस नहीं मिली। तीन घंटे बाद एम्बुलेंस मिलने पर बच्ची को किसी तरह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। परिजनों का कहना है कि समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो बच्ची को समय से इलाज मिल पाता। लापरवाही के इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने इस पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सीएचसी अधीक्षक, रामसनेहीघाट अमरेश वर्मा ने कहा कि एम्बुलेंस सुविधा अस्पताल द्वारा संचालित नहीं होती है। अस्पताल द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा था। मरीज को निजी वाहन से ले जाने और ऑक्सीजन की सुविधा भी देने के लिए कहा गया था। एम्बुलेंस आने में समय लगा था इसकी जानकारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें