लखनऊ। जनवादी लेखक संघ की बैठक में रविवार को बलिदान दिवस पर भगत सिंह को याद किया गया। 10 विधानसभा मार्ग पर हुई बैठक में जलेस के राज्य सचिव नलिन रंजन सिंह ने कहा, भगत सिंह एक ओर अंग्रेजी सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए पार्लियामेंट में बम फेंकते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनका मानना था कि क्रांति का मतलब केवल बम-बन्दूक नहीं बल्कि विचार हैं। सुभाष राय ने कहा, बेहद अफसोस की बात है कि हमारी नई पीढ़ी भगत सिंह के विचारों से अछूती है। इस मौके पर नाइश हसन, श्रवण कुमार गुप्त, सीमा सिंह आदि मौजूद रहीं।