फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नए प्रयोग से बनी जाम की स्थिति, पुरानी व्यवस्था बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 1090 और समतामूलक चौराहे पर बोरियां लगाकर शुरू किया गया ट्रॉयल फेल हो गया। क्योंकि इसकी वजह से जाम की स्थिति बन गई। वहीं वीआईपी मूवमेंट के दौरान दिक्कत आने की आशंका थी। इसलिए यातायात पुलिस ने सोमवार को ट्रायल खत्म कर बोरियां हटवा दी हैं। लोग रॉंग साइड न चलें, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल एलडीए की टीम की सलाह पर यातायात पुलिस ने इन दोनों चौराहें पर बारियां लगाकर ट्रायल शुरू किया था। दोनों चौराहों पर डिवाइडर(नोज प्वाइंट) को बढ़ाया गया था। जिससे लोगा वाहनों को रॉंग साइड न मोड़ें। साथ ही ट्रैफिक में और सुधार आए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एडीसीपी ट्रैफिक समेत अन्य अधिकारियों ने सोमवार दोपहर और शाम को करीब पांच घंटे तक इन चौराहों की निगरानी की। जिसमें पाया कि बदलाव की वजह से जाम लग रहा है। ट्रैफिक धीमा हो रहा है। इसलिए सोमवार सुबह ही सभी बोरियां हटाकर पहले जैसी व्यवस्था बहाल कर दी गई। एडीसीपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह का कहना कि रॉंग साइड ट्रैफिक को बैरिकेडिंग आदि लगाकर नियंत्रित किया जाएगा। बाकी अन्य व्यवस्था पहले वाली ही रहेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें