फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वैश्विक संकट में एकता की जरूरत

विज्ञापन
अखिल भारतीय साहित्य परिषद महानगर की ओर से सृजन विहार में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार के आवास
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद महानगर की ओर से सृजन विहार में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार के आवास में साहित्य संगोष्ठी एवं काव्य समारोह हुआ। कवियों ने रचनाओं के जरिये वैश्विक संकट के दौरान एकता बनाए रखने का संदेश दिया। गीत भारती की लोक मंगल साधना साकार हो से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राजीव वर्मा ''वत्सल'', ने काव्य के साथ बांसुरी वादन से सभी को मंत्रमुग्ध किया। डाॅ. ममता पंकज ने छठ गीत सुनाया। अवध प्रांत अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने परंपरा के पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रीय महामंत्री पवनपुत्र बादल ने भी अपने विचार रखे। महानगर अध्यक्ष निर्भय नारायण गुप्त ने साहित्यिक चर्चा की। अरविंद रस्तोगी, मनमोहन बाराकोटी, मृगांक श्रीवास्तव, राम प्रकाश, ज्योति किरन रतन, कुमार तरल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें