फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में कथावाचक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के दौलतपुर निवासी कथावाचक राकेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बेटी रोली देवी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रोली ने बताया कि पिता राकेश कुमार पारिवारिक रिश्तेदार के यहां चंडीगढ़ कथा सुनाने गए थे। नौ अक्तूबर को वहां से निकले। 10 की दोपहर 12 बजे पिता ने रहीमाबाद पहुंचने की जानकारी दी। हालांकि, जब शाम के बाद भी वे घर नहीं पहुंचे तो उनके मोबाइल नंबर पर कॉल की, लेकिन फोन स्विच ऑफ था। रिश्तेदारी सहित कई जगह तलाशने पर भी उनका पता नहीं लगा।

रोली ने बताया कि 12 की सुबह करीब दस बजे पिता के नंबर से मेसेज आया था, जिसमें उन्होंने सब ठीक होने व एक जगह कथा सुनाने की बात बताई थी, लेकिन स्थान नहीं बताया। इसके बाद फिर से मोबाइल बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें