लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजनों के चलते शुक्रवार को नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस टाल दिया गया। अब यह 12 जून को होगा। समाधान दिवस अचानक टाले जाने से उन लोगों को परेशानी भी हुई जो जानकारी न होने से यहां पर पहुंच गए थे।
हर माह पहले शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम की ओर से कई आयोजन किए गए। इसमें महापौर, नगर आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण समाधान दिवस को अचानक टालना पड़ा। अब अगले शुक्रवार 12 जून को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शुक्रवार को जो लोग नगर निगम मुख्यालय पहुंच गए थे उन्हें बिना शिकायत दर्ज कराए ही लौटना पड़ा।